मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी की इकाई
हरिबिलास बाल चिकित्सालय एवं नर्सिंग स्कूल
चारबाग, लखनऊ
मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी एवं भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद को श्रद्धेय गुप्त जी ने एक लम्बी अवधि तक सुशोभित किया और इसी दौरान उन्हें इसकी चिन्ता हुई कि केवल बच्चों के उपचार हेतु बच्चों के लिए पूर्णतया समर्पित प्रदेश में कोई विशिष्ट अस्पताल नहीं है। इसी पृष्ठभूमि में इस चिकित्सालय का श्री गणेश गुप्त जी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर 14 जुलाई, 1976 को हुआ जो आज अपने सेवा कार्य के 50 वर्ष पूर्ण कर चुका है।
हरिबिलास नर्सिंग स्कूल (स्थापना: 2010)
चिकित्सालय के अन्तर्गत वर्ष 2010 में हरिबिलास नर्सिंग स्कूल स्थापित किया गया जिसमें नर्सिंग जी०एन०एम० (GNM) का शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

