Motilal Memorial Society : Lucknow

Header — मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी
मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी की इकाई

एम.एम.एस. बिड़ला छात्रावास

मोतीमहल, लखनऊ

एम.एम.एस. बिड़ला छात्रावास, लखनऊ

उ० प्र० के लौह पुरुष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चन्द्रभानु गुप्त जी द्वारा 1956 में मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी की इकाईयों के क्रम में एम०एम०एस० बिड़ला छात्रावास की स्थापना की गयी थी। यह छात्रावास लखनऊ नगर में गोमती नदी के तट पर मोतीमहल के प्रांगण में स्थित है। इस छात्रावास में देश के विभिन्न प्रान्तों से आने वाले मेधावी छात्रों को शोध/अध्ययन कार्य हेतु पृथक–पृथक कक्ष में कम किराये पर आवास की सुविधा प्रदान की जाती है।

यह छात्रावास अपनी स्थापना काल से ही विभिन्न शैक्षिक एवं शोध संस्थानों में शोध करने वाले छात्रों के आवास का केन्द्र बिन्दु रहा है। इस छात्रावास में केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, बीरबल साहनी पूरा वनस्पति अनुसंधान संस्थान एवं किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शोधरत/अध्ययनरत तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के शोधरत/पी०एच०डी० के छात्रों को छात्रावास के कमरों में ठहरकर अपना शोध/अध्ययन कार्य पूर्ण करने की सुविधा छात्रावास द्वारा प्रदान की जाती है।

विगत कुछ वर्षों से उपरोक्त वर्णित शोध संस्थानों के अपने छात्रावास परिसर बन जाने के कारण छात्रावास के अधिकतर कमरे रिक्त होने की स्थिति में वर्ष 2014 से छात्रावास प्रशासन द्वारा छात्रावास भवन के प्रथम तल के रिक्त कमरों को सोसाइटी द्वारा संचालित इकाई नेशनल पी०जी० कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों के छात्रावास हेतु महाविद्यालय को दिया गया है जिसमें नेशनल पी०जी० कॉलेज के अध्ययनरत छात्रों को महाविद्यालय स्तर से कमरा मुहैया कराया जाता है। भूतल स्थित कक्षों को छात्रावास प्रशासन द्वारा अन्य अध्ययनरत छात्रों को किराये पर आवंटित किया जाता है।

Scroll to Top