आदर्श माँ लक्ष्मी होम्योपैथिक खैराती अस्पताल
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर नगर के निवासी डा० कामनाथ मिश्र जी होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रख्यात चिकित्सक थे जिन्होंने अपनी स्नेहमयी माता पूज्य श्रीमती लक्ष्मी देवी की स्मृति में इस जनपद में एक होम्योपैथिक अस्पताल की स्थापना हेतु संकल्प लिया और इस नगर में स्थित अपनी समस्त सम्पत्ति को होम्योपैथिक अस्पताल की स्थापना हेतु मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी को दान कर दी। उस समय श्रद्धेय चन्द्रभानु गुप्त जी सोसाइटी के अध्यक्ष थे। उनकी देखरेख में इस अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ तथा अस्पताल की स्थापना श्रद्धेय चन्द्रभानु गुप्त जी एवं स्व० डॉ० कामनाथ मिश्रा जी के कर कमलों द्वारा 12 सितम्बर, 1963 को की गयी थी तभी से संस्था निरंतर अस्पताल में आने वाले गरीब असहाय रोगियों की सेवा में कार्यरत है। अस्पताल में दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।
✓ अस्पताल का पंजीकरण शुल्क: रु० 25/- निर्धारित है एवं दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।

